रुद्रप्रयाग: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रुद्रप्रयाग में कार्यशाला का आयोजन किया गया… सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्यशाल में शिरकत कर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को याद किया गया…।
इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित रहा… उनके द्वारा निर्मित संविधान आज भी देश को मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान कर रहा है…
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है… सरकार संविधान की मूल भावना को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है…
इसी क्रम में उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया गया है… इसे सामाजिक समानता और न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया गया…
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि UCC के माध्यम से समाज में समान अधिकारों और एकरूपता को बढ़ावा मिलेगा… जिससे देश को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी…
इस दौरान कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को मजबूत करें…
