उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी का हालचाल जाना। राज्यपाल ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान पूर्व सीएम खंडूड़ी की पुत्री और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण भी मौजूद थीं। बीसी खंडूड़ी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है।
बीसी खंडूड़ी का हालचाल जानने पहुंचे उत्तराखंड के राज्यापल
इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी भी अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने डॉक्टरों से खंडूड़ी की सेहत की जानकारी ली थी।
