बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत का जश्न मनाते देहरादून में बीजेपी कार्यकर्ता
देहरादून: भाजपा कार्यालय देहरादून में शनिवार का आज का दिन उत्साह, उमंग और गर्व से भरा रहा। भाजपा पदाधिकारियों एवं उत्साही कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर बिहार विधान सभा चुनाव में NDA को मिली प्रचंड और ऐतिहासिक जीत का विजय उत्सव मनाया गया। बीजेपी का कहना है कि ये यह जीत सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं है, बल्कि बिहार की विकासशील जनता द्वारा डबल इंजन की सरकार पर जताया गया अटूट विश्वास है। यह वह सशक्त मुहर है जो बताती है कि जनता विकास, सुशासन और स्थिरता के मार्ग को ही चुनती है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में गत वर्षों में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, अवसंरचना, सुशासन और सामाजिक उत्थान जैसे कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।
