सीएम धामी ने खटीमा कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में स्थानीय जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं और सुझावों पर त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनकल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस जनसंवाद से लोगों में भरोसा और संतोष देखने को मिला।
