खटीमा में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह जेठी जी के नदन्ना ग्राम स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कंजाबाग पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा नेता श्री ढील्लू सिंह राणा जी एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री जशोधर भट्ट जी के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
