मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा से भेंट हुई। इस दौरान क्षेत्रीय विकास एवं राज्य में विभिन्न सड़क परियोजनाओं से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
तो वहीं सीएम धामी ने नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट से भेंट हुई। इस दौरान क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से भेंट हुई। इस दौरान क्षेत्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टिहरी संसदीय क्षेत्र से सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह से भेंट हुई। इस दौरान क्षेत्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
