गैरसैंण: गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक तरफ राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनवाई तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री धामी विरोधियों पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
इस दौरान सीएम धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा तुष्टिकरण पर आधारित रही है। इनके नेता नाम के आगे मोहम्मद लगा लेने वालों से तो घर बुला कर मिलते हैं, लेकिन धर्म के नाम पर सामाजिक कुरीतियों का सामना कर रही महिलाओं की पीड़ा से आंखें मूंद लेते हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का शासनकाल भ्रष्टाचार और घोटालों से पहचाना जाता रहा है, लेकिन हमारी नीति स्पष्ट है कि जो भी भ्रष्टाचार करेगा, उसकी जगह जेल में होगी।
गैरसैंण विधानसभा बजट सत्र के दौरान सीएम धामी ने कहा कि सरकार संकल्प के साथ काम कर रही है।
बजट सत्र के दौरान सीएम धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को अपनी टूलकिट बनाया
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने जहां एक ओर जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए भू-कानून को और अधिक सशक्त बनाया है, वहीं छद्म वेश धारण कर सनातन को बदनाम करने वाले तत्वों के विरुद्ध ऑपरेशन कालनेमि के माध्यम से कड़ी कार्रवाई भी की है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार नकल माफिया के खिलाफ सख्त कानून लेकर आई है।
