गैरसैंण में भराड़ी देवी मंदिर में पूजा करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान सुबह के समय भराड़ी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने माँ भराड़ी देवी के चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता के सुख–समृद्धि, शांति और उत्तराखण्ड की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।
गौरतलब है कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने धार्मिक आस्था व्यक्त करते हुए भराड़ी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। स्थानीय लोगों के अनुसार भराड़ी देवी को क्षेत्र की आराध्य देवी माना जाता है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी उनका स्वागत किया।
