मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महान क्रांतिकारी अमर शहीद ऊधम सिंह की 9 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में पार्किंग, लैंडस्केपिंग एवं ड्रेन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। साथ ही कैनाल कॉलोनी में बनने वाली सरफेस पार्किंग का शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, पार्किंग व्यवस्था मजबूत होगी और यातायात प्रबंधन अधिक व्यवस्थित होगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से पंजाब में निवासरत शहीद ऊधम सिंह के परिजनों से संवाद कर उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की।
उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया और अधिक से अधिक पौधारोपण का आह्वान किया।
