मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात देते हुए ₹694.06 लाख लागत की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण तथा ₹2,136.01 लाख लागत की नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।
लोकार्पित परियोजनाओं में ₹275.70 लाख की लागत से निर्मित विकास खंड गदरपुर का कार्यालय भवन, ₹69.19 लाख की लागत से हरिचंद्र-गुरुचंद्र बंग विशाल सामुदायिक भवन तथा ₹349.17 लाख की लागत से निर्मित गदरपुर बस स्टेशन शामिल हैं।
वहीं मुख्यमंत्री ने ₹1,839.70 लाख की लागत से बाबा डल मंदिर से बौर जलाशय होते हुए गुलरभोज कूल्हा तिलपुरी वन बैरियर तक कंक्रीट सड़क निर्माण, रामजीवनपुर नंबर-3 एवं ग्राम मझरशिला में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क, जयनगर नंबर-4 कॉलोनी के विभिन्न मार्गों, गुरुनानकपुर के आंतरिक मार्गों तथा कुल्हा चौराहे से लक्ष्मण सिंह गट्टी ग्राम तक इंटरलॉकिंग टाइल सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से गदरपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी व्यापक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गुलरभोज भविष्य में एक प्रमुख पर्यटन एवं विकास केंद्र के रूप में विकसित होगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को भी सशक्त बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नए बस स्टेशन में यात्रियों के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय, किचन और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं नए विकास खंड कार्यालय भवन के निर्माण से ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक सुगमता से मिलेगा।
उन्होंने कहा कि गदरपुर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में छात्रावास भवन, राजकीय इंटर कॉलेज दिनेशपुर में आधुनिक ऑडिटोरियम तथा आईटीआई गुलरभोज में बालिका छात्रावास का निर्माण कराया गया है
