उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली पहुंचकर आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम को देख कुछ लोग भावुक हो गए। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाया।
सीएम धामी ने आपदा प्रभावित लोगों के परिजनों से भेंट कर संकट की इस घड़ी में उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस आपदा ने कई परिवारों को अपार दुःख दिया है, हम उनकी पीड़ा को समझते हैं।

हमारी सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों को तेज़ी से संचालित किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता प्रत्येक लापता व्यक्ति की तलाश और प्रभावित परिवारों को पूर्ण सहयोग प्रदान करना है।
