पहाड़ों में हो रही भारी बारिश की वजह से हरिद्वार में नीलधारा गंगा खतरे के निशान के पार बह रही है। जिस वजह से हरिद्वार जिले के निचले इलाकों जैसे लक्सर, खानपुर और रायसी क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस की पेट्रोलिंग यूनिट लोगों से अपील कर रही है कि अगले कुछ घंटे सतर्क रहें और गंगा के किनारों से दूर रहे। पुलिस की तरफ से लगातार एनाउंटमेंट कराया जा रहा है।
अगले कुछ घंटे लक्सर, खानपुर और रायसी के लोगों के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं। क्योंकि पहाड़ों में हो रही भारी बारिश और बादल फटने की घटना के बाद नीलधारा गंगा नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में लोगों को चौकन्ना रहना होगा। लक्सर के रायसी के पास से होकर गुजर रही नीलधार गंगा उफान मारकर बह रही है। जिस वजह से लोगों को एक बार फिर से बाढ़ की चिंता सता रही है। साल 2023 में लोगों के भीषण बाढ़ की मार झेली थी जिस वजह से लोग सहमे हुए हैं।
लक्सर प्रशासन और पुलिस लगातार नदियों के जलस्तर की मॉनिटरिंग कर रही है। नीलधारा गंगा और सोनाली नदी के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं। साथ ही लोगों से भी अपील की जा रही है कि कोई भी परेशानी होने पर फौरन मदद मांगे।
