राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने श्री रीठा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने श्री रीठा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान राज्यपाल LT. GEN. GURMIT SINGH (R) ने गुरु नानक देव जी से सभी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने कहा कि गुरु नानक देव जी की अमृत वाणी, और सत्य, सेवा, करुणा व मानवता के उनके संदेश समस्त विश्व को प्रकाशमान करते हैं। श्री रीठा साहिब की पावन धरती, जहाँ स्वयं गुरु नानक देव जी के चरण पड़े थे, अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्यता का अनुभव कराती है। यह दिव्य स्थली सदैव श्रद्धा, प्रेरणा और आध्यात्मिक आलोक का स्रोत बनी रहेगी।
