हरिद्वार: सावन की शिवरात्रि के साथ ही कांवड़ यात्रा का भी समापन हो गया है। इस बार कांवड़ यात्रा की शुरुआत 11 जुलाई से हुई थी। जैसी की पहले से ही संभावना जताई जा रही है। इस बार कांवड़ यात्रा पर कांवडियों की काफी भीड़ उमड़ी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार हर की पैड़ी से 4 करोड़ 14 लाख कांवड़ियों ने गंगा जल भरकर अपने गंतव्य की तरफ रवाना हुए। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री धामी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट कर दी।
उधर हरिद्वार से सभी कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर जा चुके हैं। जिस वजह से अब हरिद्वार में चहल पहले भी आम दिनों की ही तरह से नजर आ रही है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि अब यातायात भी सामान्य हो गया है।
