पीएम मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करते सीएम पुष्कर धामी
देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी देहरादून आ रहे हैं। पीएम मोदी के देहरादून दौरे (pm modi Dehradun visit) को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों का निरीक्षण किया। एफआरआई देहरादून में रजत जयंती (rajat Jayanti Uttarakhand) का मुख्य कार्यक्रम है।
सीएम धामी ने FRI पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के उच्चतम मानक बनाए रखने एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। CM Pushkar Singh Dhami ने कहा कि हमारा प्रयास है कि रजत जयंती वर्ष का यह ऐतिहासिक आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन और जनभागीदारी के साथ संपन्न हो।
