Jamia Millia Islamia : कुलपति प्रो. मजहर आसिफ के मार्गदर्शन और नेतृत्व में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के स्वच्छता प्रकोष्ठ और उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. मोहम्मद मेहताब आलम रिज़वी ने सफाई कर्मचारियों ,मालियों समेत तमाम स्टाफ को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। कुलसचिव ने कहा कि ये लोग परिसर को स्वच्छ, हरित और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस मौके पर कुलसचिव ने इनके निःस्वार्थ सेवा भाव और विश्वविद्यालय के शांतिपूर्ण वातावरण को बनाए रखने में योगदान की सराहना की। इसके साथ कर्मचारियों ने भी कुलसचिव के सामने अपने विचार और समस्याएं रखीं। कुलसचिव ने कर्मचारियों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संस्थागत सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को दिवाली के उपहार बांटे गए। कर्मचारियों ने कुलसचिव के प्रयास की सराहना की। यह आयोजन जामिया मिल्लिया इस्लामिया की समावेशी भावना का सुंदर उदाहरण रहा, जहाँ विश्वविद्यालय समुदाय के हर सदस्य को सम्मान और सराहना दी जाती है।
