देहरादून: गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोक भवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायकगणों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वल्पाहार कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें शासन-प्रशासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय रूप दिया।
