राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से की मुलाकात
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस मौके पर राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से समस्त जनमानस के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।
इसके बाद दोनों राज्यपालों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा उत्तराखंड और पंजाब में अपनाई जा रही बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणालियों (Best Practices) के परस्पर आदान-प्रदान को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि राज्यों के बीच अनुभवों और सफल योजनाओं का साझा करना सुशासन को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार का संवाद जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और राज्यों के बीच सहयोग को और मजबूत करेगा।
