राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखंड के विकास पर हुई चर्चा
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने लोक भवन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल ‘पद्म भूषण’ भगत सिंह कोश्यारी से आत्मीय भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड के समग्र विकास, जनकल्याण, सुशासन तथा राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए अनुभव, संवाद और सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनहित से जुड़े विषयों पर निरंतर प्रभावी कार्य करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश के विकास और जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
