देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही राज्यपाल ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल ने इस ऐतिहासिक अवसर पर उन सभी अमर शहीदों और वीर स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।
राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने कहा कि आज भारत विकसित देशों की श्रेणी में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, अपनी सशक्त अर्थव्यवस्था, तकनीकी नवाचार और सांस्कृतिक गौरव के बल पर विश्व मंच पर नई पहचान स्थापित कर रहा है। आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें, कि 2047 में स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र एवं ‘विश्व गुरु’ के रूप में स्थापित करने में अपना अमूल्य योगदान देंगे।
