देहरादून: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजभवन पहुंचे। जहां उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) से मुलाकात कर स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘‘संवैधानिक नेतृत्व प्रेरक अभिव्यक्ति’’ पुस्तक का विमोचन किया। राजभवन सूचना परिसर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में राज्यपाल के विधानसभा सत्रों के अभिभाषणों के साथ ही राज्य स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस के भाषणों को संकलित किया गया है। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा तैयार की गई कॉफी टेबल बुक ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ का भी विमोचन किया।

उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा दिनांक 14 जनवरी, 2025 को सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस के अवसर पर राजभवन देहरादून एवं दिनांक 11 जून, 2025 को राजभवन नैनीताल में ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ समारोह का आयोजन किया गया था। आयोजनों की विविध गतिविधियों को दस्तावेजीकृत कर सुरक्षित रखने हेतु ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम – 2025’’ शीर्षक से कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन किया गया है।
इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय कार्यालय, परेड ग्राउंड और बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर भी तिरंगा फहराया।
तो वहीं राज्यपाल ले.ज गुरमीत सिंह ने राभजवन में तिरंगा फहराया और 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
