देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड दौरे के दौरान देहरादून में NDRF, SDRF, Uttarakhand Police की टीम एवं आपदा मित्र स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रदेश में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और उनके अनुभवों को सुना।
इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आपदा की प्रतिकूल परिस्थिति में राज्य सरकार द्वारा संचालित राहत और बचाव कार्यों में पूर्ण सहयोग किया। जिसके परिणामस्वरूप NDRF की टीम, हेलीकॉप्टर एवं अत्याधुनिक उपकरणों का प्रयोग करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल मदद उपलब्ध कराई गई।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने उत्तराखंड में बाढ़ और लैंडस्लाइड से प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना। हम उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और उनकी हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उधर पीएम मोदी ने उत्तराखंड में बाढ़ की स्थिति को लेकर एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान को देखकर बहुत पीड़ा हुई है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों की सहायता के लिए हम राहत और पुनर्वास सहित हर जरूरी इंतजाम तेजी से सुनिश्चित करने में जुटे हैं।
