दिल्ली: उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस दौरान भारत के विकास और आत्मनिर्भरता में ऊर्जा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई।
राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने ONGC द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहलों के माध्यम से सामाजिक कल्याण को आगे बढ़ाने और सामुदायिक उत्थान में सार्थक योगदान देने के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि नया कर्तव्य भवन, आधुनिक, हरित और प्रेरणादायक संरचना, एक विकसित और सतत भारत के लिए हमारे राष्ट्र के दृष्टिकोण का प्रतीक है।
