दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें उप-राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन का अनुभव और मार्ग दर्शन देश के लिए प्रेरणादायक रहेगा। इस दौरान सीएम धामी और उप-राष्ट्रपति के बीच उत्तराखंड सरकार और राज्य के विकास संबंधी कई विषयों पर भी चर्चा हुई।
