हरिद्वार में गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया
हरिद्वार: गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तैयारियों के बारे में जानकारी ली। गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को आवाजाही में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
