मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने टिहरी गढ़वाल के तपोवन क्षेत्र में निर्माणाधीन बजरंग सेतु का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने उन्हें पुल की डिजाइन, तकनीकी विशेषताओं और निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने परियोजना की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद मुख्य सचिव ने नरेंद्रनगर ब्लॉक के प्लास्डा स्थित हिलांस हिमालयन भोजनालय का भी दौरा किया। भोजनालय की संचालक बीना पुंडीर ने उन्हें यहां आने वाले पर्यटकों, ग्राहकों की संख्या और दैनिक बिक्री के बारे में जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने भोजनालय के आसपास अधिक से अधिक पौधरोपण करने और
