
उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी और पूर्व मुख्यमंत्री निशंक की इस मुलाकात को राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के संदर्भ में देखा जा रहा है।
