
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश के मंडला से सांसद और लोकसभा की अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सभापति फग्गन सिंह कुलस्ते ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच जनकल्याण, सामाजिक समावेशन और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदायों के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बातचीत में समाज के सभी वर्गों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा वंचित और जरूरतमंद लोगों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास की मुख्यधारा का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने समान अवसरों की उपलब्धता और जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़ने के अवसर मिलना और विकास प्रक्रिया में उसकी भागीदारी सुनिश्चित करना समावेशी विकास की दिशा में आवश्यक है।
