लोक भवन में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम के दौरान नागरिकों और पूर्व सैनिकों से संवाद
उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने लोक भवन में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर सीधा संवाद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याएं रखीं, जिन्हें संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
इस अवसर पर राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने कहा कि आमजन, विशेषकर पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं को गंभीरता और मानवीय दृष्टिकोण से सुनकर उनका समयबद्ध समाधान करना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है।
समय पर हस्तक्षेप से मिल रहा त्वरित समाधान: राज्यपाल
राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने कहा कि जन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से यह भी स्पष्ट हुआ कि समय पर हस्तक्षेप किए जाने से युवाओं और आम नागरिकों से जुड़ी कई कठिनाइयों का समाधान संभव हो पा रहा है। लोक भवन के प्रयासों से युवाओं से संबंधित मामलों में त्वरित न्याय मिलना संतोषजनक बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक समस्या को गंभीरता से लेकर प्राथमिकता के आधार पर उसका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना ही प्रशासन का लक्ष्य है।
