“मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा बैठक”
देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं के विकास, क्रियान्वयन, संचालन एवं रखरखाव से संबंधित विभागों, हितधारकों तथा PPP कंपनियों के साथ प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जनपदों में संचालित एवं प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित जिलाधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।
अर्थव्यवस्था और पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण हैं रोपवे परियोजनाएं
मुख्य सचिव ने कहा कि रोपवे परियोजनाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, आवागमन और समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि Visibility Study जैसी प्रक्रियाओं को प्रारंभिक चरण में ही High Power Committee के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि परियोजनाओं के सभी पहलुओं पर समय रहते गहन विचार-विमर्श संभव हो सके।
PPP मोड परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश
बैठक में मुख्य सचिव ने PPP Mode पर बनने वाली रोपवे परियोजनाओं के तकनीकी अनुमोदन, वित्तीय स्वीकृति और प्रशासनिक औपचारिकताएं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी कार्य निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार पूर्ण किए जाएं।

बेहतर समन्वय पर जोर
मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन, सरकारी निर्माण एजेंसियों, लोक निर्माण विभाग (PWD) तथा सुरक्षा एजेंसियों (पुलिस) के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा, ताकि स्थानीय स्तर पर आने वाली चुनौतियों का समय पर समाधान किया जा सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन प्रस्तावों को High Power Committee अथवा बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है, उन्हें समय से प्रस्तुत किया जाए, जिससे अनावश्यक विलंब से बचा जा सके।
