हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2025: हरिद्वार में कांवड़ मेले की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में धर्मनगरी में हर तरफ बम बम के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। बहुत बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार आएंगे लिहाजा उनकी सुरक्षा करना पुलिस-प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। इसी को लेकर कांवड़ मेले क्षेत्र में अपर रोड और विभिन्न घाटों पर चेकिंग की गई। इस चेकिंग में डॉग स्क्वायड और BDS टीम की भी मदद ली गई।
हरिद्वार कांवड़ मेला क्षेत्र पर ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। हरिद्वार पुलिस की तरफ से कांवड़ यात्रियों से अपील की गई है कि व्यवस्था बनाने में अपना पूरा सहयोग करें।
हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2025 का रूट प्लान
कांवड़ मेले में दिल्ली, मेरठ की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों हेतु रूट प्लान। हरिद्वार पुलिस सभी शिवभक्तों से अपील करती है कृपया निर्धारित रूट के अनुसार ही अपनी यात्रा करें।
ट्रेनों, बसों से हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को बस अड्डा, रेलवे स्टेशन से शिव मूर्ति चौक होते हुए तुलसी चौक, कोतवाली नगर होते हुए हर की पेड़ी जाएँगे और वापसी में हर की पैड़ी, CCR टावर, अलकनंदा, शंकराचार्य चौक से नहर पटरी होते हुए ज्वालापुर, पुरकाजी होते हुए वापस जाएँगे।
कांवड़ यात्रा हेतु नजीबाबाद, बिजनौर की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों हेतु रूट प्लान। हरिद्वार पुलिस सभी शिवभक्तों से अपील करती है कृपया निर्धारित रूट के अनुसार ही अपनी यात्रा करें।
कांवड़ यात्रा हेतु हिमांचल प्रदेश, देहरादून व ऋषिकेश की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों हेतु रूट प्लान।
हरिद्वार पुलिस सभी शिवभक्तों से अपील करती है कृपया निर्धारित रूट के अनुसार ही अपनी यात्रा करें।
