देहरादून: बीजेपी कार्यकर्ता सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। इस मौके पर उत्तराखंड में अलग-अलग जगह बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किए। बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार बेहतर काम कर रही है। उधर बीजेपी नेताओं, मत्रियों की तरफ से पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई मिल रही है।
उत्तराखंड के गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई दी है।
तो वहीं सांसद अजय भट्ट ने भी मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई दी है।
उधर उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
