सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (रि) की मुलाकात
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकभवन देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल के साथ विकास योजनाओं पर चर्चा भी हुई। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर तस्वीरें साझा की। मुलाकात को लेकर सीएम धामी ने एक्स पर लिखा कि लोकभवन, देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान राज्य के समग्र विकास, विभिन्न विकासपरक योजनाओं और समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के विकास को गति देने वाली योजनाओं की प्रगति, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि) ने राज्य के सतत विकास पर बल देते हुए कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। बैठक में राज्य के सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत ढांचे से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
