मुनस्यारी (पिथौरागढ़): उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने अपने दो दिवसीय मुनस्यारी दौरे के दौरान प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
हिमालय की गोद में स्थित नंदा देवी मंदिर में राज्यपाल ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की उन्नति, लोगों के स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं राज्य की पहचान हैं। नंदा देवी आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ कुमाऊं क्षेत्र की संस्कृति और लोकजीवन से भी गहराई से जुड़ी हुई हैं।
मुनस्यारी भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और स्थानीय संस्कृति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का विकास और वहां की सांस्कृतिक विरासत का
