देहरादून: देहरादून में हिमालयन हेरिटेज सोसाइटी द्वारा आयोजित माँ भगवती सुरकंडा दिव्य जागर विमोचन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जागर सम्राट, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण द्वारा माँ सुरकंडा देवी पर रचित जागर का विमोचन किया।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के जागर केवल गायन की विधा नहीं बल्कि आध्यात्मिक शक्ति का माध्यम भी है जिनमें देवत्व को आमंत्रित करने की क्षमता होती है। माँ सुरकंडा उत्तराखंड की लोक आस्था और आध्यात्मिक परंपरा की प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल ने
